Spread the love

झाकड़ी, 01 नवंबर, 2026। केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं निगम सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक आयोजित “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का समापन समारोह परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागध्यक्ष भी उपस्थित रहे l
सप्ताह के दौरान इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, भाषण, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों कर्मियों/महिलायों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी-2 रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया।
समापन समारोह के अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पेंटिंग/पोस्टर एवं भाषणों की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ को सार्थक रूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा केवल एक आदर्श या विचार नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होनी चाहिए। ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्य ही एक सशक्त संस्थान और समृद्ध समाज की नींव रखते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों एवं ईमानदारी के संस्कार विकसित करना आवश्यक है, क्योंकि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्रदर्शित सुंदर रंगोली की भी सराहना की l
समारोह के अंत में विभिन्न स्कूलों के विजेता प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed