Spread the love

शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से करवट बदल सकता है। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान सात जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में सोमवार को मौसम खराब रहने का पुर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, तीन से सात नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलनी रही, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मंडी जिला के सुंदरनगर में सुबह धुंध छाने से दृश्यता घटकर 400 मीटर रह गई।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री रहा। इसके अलावा कल्पा में 4.8, मनाली में 7.2, बजौरा में 9.8, भुंतर में 10.0, सोलन में 10.0, कुफरी में 10.1, शिमला में 11.0, भरमौर में 11.0, पालमपुर में 11.0, सुंदरनगर में 11.6, ऊना में 12.0, धर्मशाला में 12.6, कांगड़ा में 13.0, बिलासपुर में 13.0, मंडी में 13.2, जुब्बड़हट्टी में 14.0, नाहन में 14.3, देहरा गोपीपुर में 16.0 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed