Spread the love

सनवारा, 26 सितंबर 2026 शनिवार कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, जीवन कौशल एवं शैक्षणिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
इस विशेष पहल के अंतर्गत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर से आए विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों, संवादात्मक सत्रों एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक क्षमताओं को विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और सक्षम व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने कहा कि “विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व, संचार कौशल, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास भी आवश्यक है। यह अभियान विद्यार्थियों को सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का एक विशेष अवसर प्रदान करेगा।”
वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित यह पहल विद्यार्थियों को नई सोच, नए अनुभव और बेहतर संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगी।”
विद्यालय प्रबंधन ने एल. पी. यू. के विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह विशेष अभियान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed