Spread the love
शिमला। जुन्गा के समीप धमेची गांव की बेटी धान्यलक्ष्मी शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शिमला का नाम रोशन किया है। धन्या को लगातार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इससे पहले वह हिमाचल की अंडर-15 टीम की भी कप्तान रह चुकी हैं। धन्या अंडर-15 वर्ग में एचपीसीए की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुनी गई थीं। वर्ष 2025 में उनका चयन जेडसीए राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ, जहां अहमदाबाद में प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2026 में एलीट एनसीए शिविर के लिए चयन हुआ और बंगलूरू में वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल किया। धन्या दाएं हाथ की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज होने के साथ मध्यम तेज गेंदबाज भी हैं। धामेची से ललपानी अकादमी तक करीब 19 किलोमीटर का सफर तय कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अब 9 अक्तूबर से बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह हिमाचल की कमान संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed