Spread the love

शिमला : ग्रीनबेरी आर के जी ग्रुप व ग्रीनबेरी वेल्फ़ेयर फ़ाउण्डेशन संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता ने नारकंडा ब्लाक की मैलन पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
राजेश कुमार गुप्ता ने महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी व लोक नृत्य जेसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए समस्त पंचायत को साराह।
रस्साकसी में 16 टीमों ने हिस्सा लिया जहां प्रथम पुरस्कार जीतने वाली शथला को ग्रीनबैरी संस्था द्वारा 21000/- दिए गए वहीँ दूसरे स्थान पर रहीं जरोल टीम को 11000/- दिए गए।
लोक नृत्य प्रस्तुति प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया और प्रथम पुरस्कार जीतने वाली बनकोटी
टीम को 21000/- दिए गए और दूसरे स्थान पर रहीं कुमानु को 11000/- दिए गए।
राजेश गुप्ता ने गरीब परिवार की मेधावी ल़डकियों की पढ़ाई का बीड़ा उठाने का वादा किया वहीँ उनकी शादी करवाने की भी घोषणा की।
इस मौके पर डॉ अखिल भोयल, राम लाल वर्मा, प्रीतम ठाकुर, शेर सिंह भी मौजूद रहे।
प्रधानों के प्रधान विनोद कवर, प्रधान मैलन कमला ठाकुर, प्रधान कीरटी दिनेश ठाकुर, प्रधान बटाडी निर्मला, प्रधान कोटगढ़ चांद भारद्वाज, वाइस प्रधान भुट्टी हरी ओम, प्रधान डिब राजू, प्रधान जदौन देवेन्द्र राजटा, प्रधान सिहल सुरेंद्र भंडारी, वाइस प्रधान मनीष हांडा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। राजेश कुमार गुप्ता ने बताया की उनकी संस्था लगातर प्रयासरत है की महिलाओं के लिए एसे प्रयोजन लगातार होते रहें। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक पॉल सिंह ने पुरे समारोह का रंग बाँधा।

You missed