सोलन : श्री जगदंबा रामलीला मंडल द्वारा गंज बाजार सोलन में रामलीला का मंचन दशहरे के त्यौहार के साथ मंच स्थल पर श्री राम के राजतिलक और राज्य अभिषेक के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ रामलीला मंडल में डेढ़ सौ के करीब छोटे बड़े कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया उसके साथ ही मंडल के निर्देशक हरीश नरवाह महासचिव रविंदर ठाकुर कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता सह निर्देशक राकेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने दिन रात मेहनत की और मंचन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अपना सहयोग दिया उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं इसके साथ में प्रशासन जिन्होंने अपना संपूर्ण सहयोग हमें प्रदान किया जिसमें हमारे पत्रकार बंधु समाचार पत्रों के माध्यम से , डिजिटल मीडिया को जिन्होंने इस मंचन के प्रसारण को जन-जन तक पहुंचाया !!
सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और साथ ही मुझे भी सम्मानित किया गया , रामलीला मंचन के कलाकारों की तरफ से मुझे भी राम की भुमिका नभाने वाले कलाकर कुलदीप रावत ने नंच पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि मेरे बड़े भाई स्वर्गीय श्री पवन गुप्ता जी जिनका देहांत अभी कुछ दिन पहले ही हुआ है लेकिन हमारे कहने पर इस वर्ष मंचन करने में जो हमारा सहयोग किया उसके लिए हम आप को सम्मानित करते है उसके लिए मैं सभी सम्मानित कलाकारों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा मैं आशा करता हूं कि हमारे मंडल द्वारा दिखाई के मंचन से प्रेरणा लेकर श्री रामचंद्र जी द्वारा मर्यादा के रास्ते पर चलते हुए धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे और अगर भगवान की कृपा हम पर बनी रही तो इस मंचन का कार्यक्रम अगले वर्ष और भव्य किया जाएगा और सोलन शहर के दशहरे को भव्य रुप से मनाने में रामलीला मंडल स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा।
