Spread the love

बिलासपुर/ सीमा राव : सदर भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर का दौरा न केवल ऐतिहासिक रहा है बल्कि एक सकारात्मक संदेश भी दे गया है। यह रैली एक महारैली हुई है। वहीं उन्होंने प्रदेश एवं बिलासपुर वासियों को 1400 करोड की लागत से तैयार एम्स व हाइडो इंजीनियरिंग कालेज जैसी नई सौगात दी है। जिसका लाभ लोगों को आने वाले दिनों में मिलेगा। इस कार्यक्रम में हर घर से एक व्यक्ति ने अपनी अपनी सहभागिता निभाई । इस कार्यक्रम से एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने इस सफल रैली के लिए लोगों को बधाई दी है। वह यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने बिलासपुर में 1400 करोड के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। जिससे अब बिलासपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इससे पहले लोगों को अपना ईलाज करवाने के लिए शिमला व चंडीगढ जाना पडता था। वहीं उन्होंने इस रैली में कहलूरी भाषा में मां नैणा देवी व बजियां कहकर लोगों को संबोधित कर पूरे देश व अंतर्राष्टरीय स्तर पर मान सम्मान बढाया है। उन्होंने इस दौरान बिलासपुर से जुडी यादों को भी मंच पर से सांझा किया। क्योंकि वह हिमाचल को अपना पहला घर मानते है। ठाकुर ने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्टरीय अध्यक्ष जेपी नडडा को यह कहकर संबोधित किया कि वह हमारा मार्ग दर्शन कर रहे है। उन्होंने यह कहकर बिलासपुर के बेटे व भाजपा राष्टरीय अध्यक्ष जेपी नडडा का मान बढाया हैं । उन्होंने इस अवसर पर एक प्रश्न के उतर में कहा कि पूर्व सांसद सुरेश चंदेल पहले चुनाव में उनके साथ थे। अब उनके पार्टी में फिर से आने से उन्हें फायदा ही होगा।

You missed