Spread the love

शिमला। सबमें भाजपा अपने चुनाव प्रचार के 8 तारीख के बाद और तेज करेगीl देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर के बाद चंबा में रैली कर सकते हैंl वही भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिरमौर में रैली के लिए आ सकते हैंl इन दोनों की रैली 8 अक्टूबर के बाद चंबा और सिरमौर में प्रस्तावित हैl इसी रैली की तैयारी को लेकर हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

चंबा जिला की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई

इस दौरान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लेकर चंबा जिला की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई l चंबा जिला में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भी इस दौरान चर्चा हुई है l प्रधानमंत्री कार्यालय से इस रैली के लिए समय मिलने के बाद अब शीघ्र ही रैली का पूरा शेड्यूल तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में आचार संहिता लागू होने से पहले एक और चुनावी रैली कर सकते हैंl इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है वहीं वीरवार को ही मुलाकात में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल से राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा भी मौजूद रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल से होने के नाते चारों संसदीय क्षेत्रों में से के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं l भाजपा की हिमाचल इकाई ने इन्हें इनके चारों सदस्य क्षेत्र के लिए कार्यक्रमों की मांग की हैl यह भी 8 से 20 तारीख के बीच में तय हो सकते हैं उनकी तिथियां भी शीघ्र ही पार्टी की ओर से फाइनल कर दी जाएगी lभाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में आने वाले समय में किन-किन नेताओं की हिमाचल में रैली की रानी है इस पर चर्चा है lउसका एक प्रस्ताव पर आकर पार्टी हाईकमान को भेजा गया पार्टी हाईकमान की ओर से इनकी तिथियों फाइनल होने के बाद आगामी शेड्यूल जारी किया जाएगा।

You missed