सोलन : ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से कर्मचारी क्रमिक अनशन पर है, हर जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों द्वारा रोजाना चार से पांच कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे हैं, बाहरवें दिन इस अनशन में न्यू पेंशनर कर्मचारी संघ ब्लॉक नौणी के कर्मचारी विशेष रूप से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो विधानसभा चुनावों में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साल 2004 से पहले के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन दी जा रही है उसी तर्ज पर अन्य कर्मचारियों को भी पेंशन दी जाए ,कर्मचारियों ने दो टूक बात रखते हुए सरकार को कहा है कि कर्मचारी ही सरकार बनाते हैं ऐसे में कर्मचारियों के साथ भेदभाव ना करें।

By Ashwani

You missed