सोलन : अंबाला-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर टिपरा के समीप एक ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक सेब लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था. लेकिन टिपरा के पास पहुंचते ही टायरों ने आग पकड़ ली. गनीमत यह रही कि ट्रक में आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. वहीं दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक शिमला से भोपाल जा रहा था और ट्रक सेब की पेटियों से लदा हुआ था। ट्रक में लगभग 476 सेब की पेटियां भरी हुई थी। ट्रक के टायरों में अचानक आग लगने की सूचना जैसे ही परवाणू अग्निशमन विभाग को मिली, फायर कर्मचारी तुरंत राहत के लिए मौके पर पहुंचे और टायरों में लगी आग को बुझा दिया गया।
जिस से अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। उधर, परवाणू अग्निशमन के फायर अफसर टेक चंद ने बताया कि शुरूआती जांच में ट्रक के पिछले दो चक्कों के अधिक गर्म हो जाने के कारण अचानक आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया और एक बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया। चालक व ट्रक सहायक सुरक्षित हैं। …
