भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से कई बैंकों ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट बढ़ा दिया है। इंडियन बैंक भी ऐसा करने वाले बैंकों में शामिल हो गया है। इसके अलावा, LIC के IPO के लिए आज यानी रविवार को भी SBI की शाखाएं खुली हैं, इनमें काम जारी है। हालांकि, शेयर बाजार आज बंद है लेकिन इसके अलावा व्यापार से जुड़ी तमाम गतिविधियां जारी हैं।
एलआईसी आईपीओ का आवेदन स्वीकार करने के लिए 8 मई यानी आज (रविवार) एसबीआई ने अपनी सभी शाखाएं खुली रहेंगी।
