श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। उक्त आतंकी रात को भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकी को सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वे वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच सुरक्षाबलों ने उस पर फायरिंग की और उसे मार गिराया। मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

You missed