दिल्ली : संसद के शीतकाली सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर शीतकालीन सत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो 29 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शीतकाली सत्र के दौरान 23 दिनों में कुल 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
शीतकालीन सत्र का संचालन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव और कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की वजह से इस बार शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 150वें दिन जम्मू-कश्मीर पहुंच सकती है।
