Spread the love

चंबा। प्रदेश में एक दिन में छह कोरोना के मामले रिपोर्ट हुए हैं. सुबह बिलासपुर जिले में कोरोना के दो मामले रिपोर्ट हुए थे. इसके बाद दोपहर को कांगड़ा में एक युवती कोरोना पीड़ित मिली.अब देर शाम चंबा से एक साथ तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं. सलूणी इलाके में तीनों मामले सामने आए हैं. इससे पहले भी, सलूणी में दो साल की बच्ची सहित तीन केस रिपोर्ट हुए थे.बता दें कि बद्दी से सलूणी लौटे दो शख्सों में से एक के साथ इन तीनों का क्लोज कॉन्टेक्ट हुआ था. ये तीनों मरीज 24, 32 और 33 साल के हैं. बद्दी से लौटे एक शख्स से उसकी दो साल की बेटी भी संक्रमित हो गई थी.

हिमाचल में अब तीन ही जिले बचे हैं, जहां कोरोना का कोई मामला नहीं है, इनमें किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू शामिल है. फिलहाल, सूबे में कोरोना के 58 मामले हो गए हैं. ये तीन जिले ही ग्रीन जोन में हैं, बाकि ऑरेंज जोन में हैं.हिमाचल में कोरोना के सबसे अधिक 17 मामले ऊना जिले में हैं. यहां एक मरीज ठीक हुआ है, जबकि एक एक्टिव है. दूसरे नंबर पर चंबा जिला है. यहां कुल 12 मरीजों में छह ठीक हो चुके हैं, छह एक्टिव केस हैं. इसके बाद सोलन में 9 केस, सभी ठीक हो चुके हैं.

इसके बाद कांगड़ा में 9 केस हैं, जिनमें चार एक्टिव केस हैं. हमीरपुर में चार में दो एक्टिव केस, मंडी में दो केस (1 एक्टिव), सिरमौर में दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा, बिलासपुर में दो कुल और एक्टिव मरीज हैं.शिमला में एक केस है. सूबे में दो लोगों को कोरोना से मौत हुई है।

You missed