शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर-गौरा मार्ग पर साध कैंची के समीप हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय पर और बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि वे शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed