Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू अक्तूबर माह के अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 1 से 3 अक्तूबर, 2026 तक शिमला जिला के रोहड़ू, चिरगांव, रामपुर तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा स्थानीय लोगों से संवाद पर केंद्रित रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 1 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (CBSE) जाएंगे। यहां वे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा ‘एंटी चिट्टा रैली’ को हरी झंडी दिखाकर इसमें भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed