Spread the love
शिमला। जाखू क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला (डिस्ट्रिक्ट 308) ने सेवा प्रकल्प आयोजित किया। क्लब की ओर से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे दो परिवारों को सर्दी से बचाव और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध करवाया गया। परिवारों को गद्दे, रजाइयां, तकिए, गर्म कपड़े और एक महीने का राशन वितरित किया गया। गद्दे, रजाइयां और तकिए डॉ. जीडी शर्मा व नेहा शर्मा के सहयोग से, जबकि गर्म कपड़े प्रियंका वत्स व रवीना जियानानी के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए।
बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्कूल बैग और जरूरी स्टेशनरी से युक्त स्कूल किट भी दी गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा कि जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष निरुपमा चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका वत्स और कार्यकारिणी सदस्य रवीना जियानानी मौजूद रहीं। परिवारों ने क्लब का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed