Spread the love

शिमला 1 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पूरे देश में जिला स्तर पर 2 से 8 अक्टूबर तक  लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ मार्च के आयोजन करेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से अपने अपने जिलों में इस अभियान को सफलता पूर्वक पूरा करने को कहा है।प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने एक सर्कुलर जारी करते हुए इस अभियान में पार्टी के सभी नेताओं,पीसीसी के सभी पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉकों के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की है।

ज़िंटा ने कहा कि इस अभियान में भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने व गिरफ्तारी की मांग  इसका मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा किइंडिया गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक  पूरे देश में कांग्रेस के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी जिलों में कांग्रेस व इसके सहयोगी दल वोट बचाओ मार्च निकालेंगे। इसके अतिरिक्त मीडिया के माध्यम से भी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed