कोरोना वायरस संक्रमित महिला उद्यमी की पीजीआई में मौत हो गई। महिला की उम्र 70 वर्ष है। महिला को गुरुवार को बुखार व सांस लेने में तकलीफ के बाद पीजीआई रेफर किया था। लॉकडाउन के बाद झाड़माजरी में विश्राम गृह में चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
