शिमला। हिमाचल में आज फिर कोरोना के 9 मामले पॉजिटव आये है। सभी तब्लीगी जमात के संपर्क से पॉजिटव आये है।हिमाचल में मंगलवार को कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में अधिकतर जमाती हैं।
हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 16 से 75 साल के बीच है।
सभी अंब की कुठेड़ा-खैरला मस्जिद में रुके थे। ये लोग पहले से पॉजिटिव ऊना के मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें पांच सिरमौर, एक-एक कुठेड़ा, अर्की और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।सभी पॉजिटिव मरीजों को ईएसआई अस्पताल बद्दी शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक साथ नौ मरीजों के सामने आने के साथ ही अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें एक की मौत हो चुकी है जबकि दो ठीक हो गए हैं। वहीं, चार मरीज इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट हो चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 20 एक्टिव केस हैं और ये सभी जमाती और उनके संपर्क में आने वाले हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने टांडा मेडिकल कॉलेज व अन्य जगह कुल 79 सैंपलों का टेस्ट किया था।
हालांकि, एहतियातन लिए गए सैंपलों में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों पॉजिटिव मरीजों को अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रखा है। चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों जमातियों में 14 दिन में लक्षण सामने नहीं आने से थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। सर्किट हाउस चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नौ पंचायतों और सलूणी क्षेत्र की सात पंचायतों को सीज किया गया है।
जिले के साहो, पल्यूर क्षेत्र के तीन मदरसों को छोड़कर सभी मस्जिदों और मदरसे खाली करवा दिए हैं। इन मदरसों में सामाजिक दूरी सहित अन्य हिदायतें जारी करने के बारे में निर्देश जारी किए हैं।
