Spread the love
शिमला। पुलिस थाना बालूगंज (West) शिमला में पंजीकृत अभियोग संख्या 133/2026, धारा 21, 29 ND&PS Act में आरोपी सूरज चौहान पुत्र श्री राम कुमार, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के कब्जे से पुलिस द्वारा लगभग 242 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित अन्वेषण करते हुए आरोपी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका का प्रभावी ढंग से विरोध एवं पैरवी की गई।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता, बरामदगी एवं आरोपी की भूमिका से संबंधित तथ्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप दिनांक 07.10.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश, CBI कोर्ट, शिमला द्वारा आरोपी सूरज चौहान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध मजबूत अन्वेषण एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed