11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान हो चुका है.

लोग अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें- जे. पी. नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने हिमाचल में मतदान करके के बाद कहा, प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है. जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है. मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं. शिमला में अबतक 5.26 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अबतक 5.26 फीसदी मतदान हुआ है.कांग्रेस 40-45 सीटें जीतेगी- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में 40-45 सीटें जीतने जा रही है. इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने मतदाताओं से विकास के लिए वोट करने की अपील की. बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनवा के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया.

आनंद शर्मा ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में मतदान किया. उन्होंने कहा, “रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है. वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं.”

लाहौल स्पीति में 1.56 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान हुआ. लाहौल और स्पीति में 1.56 फीसदी और सिरमौर में 6.26 फीसदी मतदान हुआ.

राहुल गांधी की जनता से वोट करने की अपील

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल की जनता से वोट करने की अपील की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हिमाचल वोट करेगा Old Pension के लिए, हिमाचल वोट करेगा रोज़गार के लिए, हिमाचल वोट करेगा ‘हर घर लक्ष्मी’ के लिए. आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए.”

कांगड़ा में 4.54 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुबह 9 बजे तक 4.54 फीसदी वोटिंग हुई. पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने परिवार के साथ मतदान किया

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के समीरपुर में मतदान किया. इस दौरान उनके साथ बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने भी वोट डाला.अबतक 4 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में पहले एक घंटे में 4 फीसदी मतदान हुआ है.   पीएम मोदी ने लोगों से मतदान करने का आग्रह किया

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जाकी है लेकिन मतदान धीमी गति से शुरू हुआ. पीएम मोदी, सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. राज्य की दशा और दिशा बदलने का चुनाव- विक्रामादित्य सिंह

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रामादित्य सिंह ने कहा, हिमाचल प्रदेश की जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है. यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ और उसके भविष्य का चुनाव है. वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज़ को दबाया और अनसुना किया है. उपचुनावों में भी यह सरकार (BJP) चारों खाने चित्त हुई है। यह सेमीफाइनल था फाइनल में कांग्रेस की सरकार बनेगी.प्रतिभा सिंह ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया. उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने कहा, मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है.

 

You missed