हिमाचल प्रदेश में सोलन विधानसभा क्षेत्र की 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 20.92% मतदान हुआ। विभिन्न पार्टी के प्रत्याशी मुहूर्त निकलवाकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। केंद्रों के बाहर लोगों की लाइनें लगी हैं। केंद्रों के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने भी केंद्रों के बाहर बूथ लगाए हुए हैं। दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

जिले में विधानसभा सीटें और वोटर

विधानसभा सीट वोटर 9 बजे तक मतदान %
सोलन 85,950 5.21%
नालागढ़ 90,088 5.10%
अर्की 95,066 5%
दून 71,563 1.83%
कसौली 68, 463 7.30%

पार्टी प्रत्याशियों ने डाले वोट
नालागढ़ से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे केएल ठाकुर ने परिवार के साथ वोट डाला। दून विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ डाला वोट। सोलन सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश कश्यप वोट डालने पहुंचे। अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर ने कुनिहार पंचायत के खनोल बूथ 114 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर राणा ने भी वोट डाला।

You missed