Spread the love

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक ही गुट की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के पांच गुट गिनाने के बाद अपनी सरकार के चार साल के काम गिनवाती, तो बेहतर होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पास भाजपा की बंद की गई योजनाओं और संस्थानों के अलावा कुछ नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को उड़ान योजना के तहत शुरू की हवाई सेवाएं को केंद्र सरकार की देन करार दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस केंद्रीय योजना में सर्वाधिक योगदान केंद्र सरकार का होता है।

लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र को इसका श्रेय देना तो दूर, उनका नाम लेने से भी कतरा रही है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल सरकार सिर्फ अराजकता और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। आपदा से जो सडक़ें टूटी हैं, वे आज तक वैसी ही हैं। नशा पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहा है और स्वास्थ्य सुविधाएं गर्त में जा रही हैं। लोगों को न हिमकेयर का लाभ मिल रहा है और न ही आयुष्मान का। इलाज के लिए लोगों के भटकना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed