Spread the love

बद्दी। निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर बद्दी के एक व्यक्ति से 25.65 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तय समय बीतने पर भी आरोपियों ने मूल रकम तक वापस नहीं की और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां दीं। जेएमएफसी नालागढ़ के आदेश पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बिलांवाली लबाना, बद्दी निवासी बलविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने निवेश पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। उनके आश्वासन पर उसने कुल 25.65 लाख रुपए दे दिए। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बावजूद उसे वादे के मुताबिक भुगतान नहीं मिला।

मूल राशि वापस मांगने पर भी आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकियां दिए जाने का भी आरोप लगाया है। मामला न्यायालय के समक्ष पहुंचने के बाद पुलिस को अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए पुलिस थाना बद्दी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318;4द्ध और 3;5द्ध के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसारए शिकायत की जांच की जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed