Spread the love

आनी: आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार लोकी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश वर्मा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद लोकेंद्र कुमार ने आनी बाजार में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल रैली के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन किया.रैली के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में एक चुनावी जनसभा को भी सम्बोधित किया और सम्बोधन में टिकट देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ,मंत्री गोबिंद सिंह ,आनी मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित पार्टी के सभी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने लोगों को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी अवगत कराया और कहा कि उनका परिवार उनके दादा के समय से भाजपा से जुड़ा है।
हालांकि अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते वे भावुक भी हुए।
लोकेंद्र कुमार ने कहा कि समाजसेवा का भाव उन्हें परिवार से मिला है और विधानसभा में पहुंचने पर भी जनता से जुड़े रहेंगे, जमीन से जुड़े रहेंगे।
वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और क्षेत्र की मांगों को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे।
उन्होंने लोगों से चुनाव में उन्हें भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।
इससे पूर्व जनसभा को मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी विहारी लाल शर्मा.भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर. महामंत्री योगेश भार्गव.बरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल.एडवोकेट दिलदुख ठाकुर.बीडीसी निरमण्ड के चेयरमैन दलिप ठाकुर तथा जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला ने भी सम्बोधित किया और भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।
उन्होंने लोगों से भाजपा सरकार के अपूर्व विकास कार्यों के बूते आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार के पक्ष में अपना भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।

You missed