आनी : आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश वर्मा के समक्ष दाखिल किया। यह नामांकन बिना शक्ति प्रदर्शन और जलसे के किया गया। उनके नामांकन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि पहले कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल का नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दाखिल करने की योजना थी।
लेकिन शुभ मुहूर्त के चलते यह नामांकन पत्र आनन फानन में शुक्रवार को ही दाखिल करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि अब 26 अक्टूबर को आनी में कांग्रेस पार्टी के आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
