हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल धनतेरस की त्योहार 22 और 23 अक्टूबर को दो दिन मनाया जा रहा है। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन धन-संपत्ति के कोषाध्यक्ष और धन की देवी लक्ष्मी के साथ आयुर्वेद के पिता धन्वंतरि भगवान की आराधना की जाती है, जिससे श्रद्धालु को धन, आरोग्य, यश, कीर्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही यह भी धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन किसी सामान की खरीदारी करने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। यहां जानें धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र व सभी देवताओं की पूजा विधि –
धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त
गोधूलि मुहूर्त- 06:07 PM – 06:32 PM
अमृत काल – 07:05 AM- 08:46 AM
निशिता मुहूर्त – 11:54 PM – 12:44 AM, अक्टूबर 23
धनतेरस 2022 शुभ योग (Dhanteras 2022 Shubh yoga)
त्रिपुष्कर योग – दोपहर 01.50 – शाम 06.02
धनतेरस पर ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा
धनतेरस पर देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है। शुभ मुहूर्त में गणेश जी को स्नान कराने के बाद दीप प्रज्वलित कर जेनऊ, दूर्वा, चंदन, कुमकुम, मौली, लाल वस्त्र, लाल फूल, लड्डू या मोदक अर्पित करें और इस मंत्र का पाठ करें –
