सोलन : हिमाचल के सोलन में नगर निगम में अविश्वास प्रस्ताव से संकट में आई कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में जुटी है। इस काम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा लगे हुए हैं। DC को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने के बाद कांग्रेस के 4 पार्षद अज्ञातवास पर चले गए। इसके बावजूद राजेंद्र राणा ने नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद से मुलाकात कर मंत्रणा की है। राणा ने इस पूरे मसले पर उनसे बातचीत की और इस संकट को टालने की संभावना का रास्ता खोजने की कोशिश की।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नगर निगम सोलन में पदों को लेकर खींचतान के कारण कांग्रेस पार्षद 2 फाड़ हो गए हैं। कांग्रेस के चार पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर बुधवार को नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीसी सोलन को सौंपा है।
15 माह का समय बीतने के बाद दूसरे दावेदारों के दबाव पर राजीव ने पार्टी स्तर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 7 नंबर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद पूजा के नाम पर करीबन सहमति बन गई थी, लेकिन दूसरे दावेदारों के सामने आने पर मामला उलझ गया। नतीजतन बुधवार को कांग्रेस के 4 पार्षदों ने विद्रोह कर भाजपा के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह मसला कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सक
