सोलन : प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार दोपहर कल होने वाली प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोलन पहुंचे। पत्रकारों से हुई बातचीत करते हुए उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मामले पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है लोगों को LPG का सिलेंडर 1150 का मिल रहा है। दाल ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में 14 लाख बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है, लेकिन प्रदेश सरकार रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक करवा रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे पहले जो भी मुख्यमंत्री रहे उनके समय में सरकारी भर्तियों में पूरी तरह पारदर्शिता रहती थी।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना लगाया कहां की क्रोना संकट के समय में PPE किट घोटाला हुआ था। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से डॉ. राजीव बिंदल को इस्तीफा देना पड़ा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि आखिर उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से इस कदर तंग है कि आने वाले विधानसभा की बेचैनी से विचार कर रही है ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की शंखनाद रैली सोलन में 14 अक्टूबर को हो रही है। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी मुख्य वक्ता रहेंगी। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखेंगे।

By Ashwani

You missed