सोलन : हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली सोलन जिला की महिला वर्ग की वरिष्ठ हैंडबॉल टीम का चयन आगामी दो अगस्त को ———–मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला सोलन हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष देसराज ठाकुर ने बताया कि इछुक महिला खिलाड़ी 2 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे संघ के सचिव राजेश शर्मा को अपने आधार कार्ड की प्रतिलिपि एवम खेल किट में रिपोर्ट करें। टीम में 12 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा जो अगस्त माह के अंत से सितंबर माह की शुरुआत में होने वाले राज्य ओलंपिक खेलों की हैंडबॉल स्पर्धा में सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You missed