सोलन : प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डा. राजेश कश्यप ने कहा कि खेल से शरीर व मन दोनों का संपूर्ण विकास होता है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में खेलों का अहम रोल है। युवा ओं को नशे से दूर रखने का खेल ही एक महा उपाय है।
डा.राजेश कश्यप ने ठोडो मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया इस चैंपियनशिप का आयोजन जिला सोलन पत्रकार एसोसिएशन के तत्तावधान में किया जा रहा है।
सर्वप्रथम डा.राजेश कश्यप, सोलन भाजपा मंडल सचिव अभिषेक ठाकुर व मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान सुमन ठाकुर ने मुख्यातिथि को, पुनीत वर्मा ने अभिषेक ठाकुर व संजय हिंदवान व मुख्य संरक्षक भानु वर्मा ने मुकेश शर्मा को स्मृतिचिह्न दिया। कश्यप ने कहा कि जिला सोलन पत्रकार एसोसिएशन का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। मीडिया के लोग 24 घंटे समाज सेवा में व्यस्त होते हैं और मानसिक दबाव मीडिया के लोगों पर ज्यादा है ऐसे में खेल को समय देना एक अच्छा कदम है। खेल से शरीर का संपूर्ण विकास होता है। प्रतियोगिता का पहला मैच धर्मपाल ठाकुर और सुनील कुमार के बीच हुआ। इसमें धर्मपाल ठाकुर विजेता रहे। जबकि दूसरे मैच नरेश पाल और कमलेश के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में नरेश पाल विजेता रहे। तीसरे मैच में वेद और सुखदर्शन आमने-सामने हुए। यह दिन का सबसे रोमांचक मैच रहा। मैच का फैसला तीसरे सेट में हुआ। यहां 2 पॉइंट से वेद विजेता रहे। इसके बाद पवन ठाकुर और विशाल वर्मा के बीच मैच खेला गया। जिसमे विशाल वर्मा विजेता रहे। इवनिंग सेशन में जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने सभी पत्रकारों को बेहतरीन प्रतियोगिता करवाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सोमदत शर्मा और ललित के बीच मैच खेला गया। जिसमें ललित ने बाजी मारी। हेमंत अत्तरी ने नरेश पाल को हराया। डबल्स मुकाबले में मोहन चौहान और सुखदर्शन की जोड़ी ने नरेश पाल और विशाल वर्मा को हराया। ललित और सुनील की जोड़ी ने मोहन चौहान-सुखदर्शन को हराया। सिंगल मुकाबले के एक पूल में संजय हिंदवान ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में हेमंत अत्तरी को हराया। लड़कियों की वर्ग में मनप्रीत कौर और पूजा के बीच मैच हुआ। जिसमें पूजा विजेता रही। इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।।

You missed