शामती बाइ पास रोड का निर्माण कार्य 24 जून तक पूरा हो जाएगा। 24 जून से 26 जून तक सोलन में राज्यस्तरीय शूलिनी मेला आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका उद्घाटन करेंगे।
गौरतलब है कि है इस रोड बन जाने से सोलन शहर का ट्रैफिक भी कम होगा, इसलिए यह रोड आम जनता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। सोलन पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि इस रोड पर लगभग 200 मीटर का निर्माण कार्य बाकी है जो तेजी से चल रहा है। 24 जून तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। आने वाले जुलाई माह तक यह रोड लोगों और वाहनों के आने जाने के लिए बहाल किया जा सकेगा।
