Spread the love

शिमला। कोरोना लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। परमिट या पास लेकर लोग हिमाचल लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटे में (27 अप्रैल से 28 अप्रैल सुबह 6 बजे तक) करीब 6396 वाहनों में 23361 लोग हिमाचल में दाखिल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 12579 ऊना और उससे कम कांगड़ा जिला में 6733 आए हैं। बद्दी में भी 2852 लोगों की एंट्री दर्ज की गई है।

बता दें कि बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के आने से हिमाचल बॉर्डर के बैरियरों में खासी भीड़ उमड़ रही है। पिछले कल मैहतपुर बैरियर पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। व्यवस्था का सुचारू करने के लिए डीसी ऊना संदीप कुमार को खुद मोर्चा संभालना पड़ा था। अन्य बैरियर पर भी यही हाल थे

किस जिला में कितने लोग पहुंचे
ऊना जिला में 2765 गाड़ियों में 12579, कांगड़ा जिला में 2180 वाहनों में 6733 और बद्दी में 948 वाहनों में 2852 लोग आएं हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 64 वाहनों में 217, चंबा में 25 वाहनों में 72, शिमला में 115 वाहनों में 194, सिरमौर में 94 वाहनों में 171, सोलन में 205 वाहनों में 543 लोग आए हैं।

You missed