Spread the love

गगरेट। दियोली गांव में एक व्यक्ति ने 4 लोगों पर शेड में रखा करीब दस क्विंटल सरिया चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रोहित राय निवासी मवा कहोला थाना गगरेट ने आरोप लगाया है कि नीरज कुमार निवासी मबाकोहला, मनी निवासी निवासी बरम्पुर, राजीव कुमार निवासी घनारी, कर्ण जसवाल निवासी दयोली पर आरोप लगाया है कि जो दस क्विंटल सरीया लोहा दयोली में रेन शैड़ बनाने के लिए रखा था। उपरोक्त लोगों ने यह चोरी कर लिया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज़ करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed