Spread the love

सोलन। सोलन पुलिस ने दो चिट्टा व प्रतिबंधित दवाईयां पकड़ने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस स्टेशन बद्दी की टीम ने हरियाणा के गांव चिकन कालका पंचकूला की गाड़ी (एचपी 12एफ-9444) से 5.39 ग्राम चिटटा तथा 1800 गोलियां (LOMOTILL) बरामद की। दूसरे मामले में परवाणु पुलिस ने गत रात्रि गश्त के दौरान गैबरियल रोड़ ट्रक यूनियन सैक्टर 2 परवाणु के समीप पैदल चल रहे एक व्यक्ति से 6.98 ग्राम हेरोइन बरामद की है। व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय पवन कुमार उर्फ विक्की पुत्र स्व. मनीराम गांव की क्यार डाकघर कुमारहट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed