शिमला। सूबे में स्कूलों के अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्तर के छात्रों को कक्षाओं में बुलाने का फैसला स्कूलों पर छोड़ दिया है। 9 नवंबर को लिए गए फैसले में शिक्षा विभाग ने संशोधन किया है। निजी स्कूल पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन से चर्चा कर इस संदर्भ में आगामी फैसला ले सकते हैं।लेकिन इन स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं का क्रम जारी रखना होगा।
शिमला शहर के निजी स्कूलों के अभिभावकों की ओर से छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने का विरोध जताया गया था। इस संबंध में उपायुक्त शिमला की ओर से सरकार को पत्र लिखा गया था।
