शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में शनिवार सुबह 10 बजे आग लगने से हड़कमप मच गया है। आग इंजन घर के समीप विद्या भवन में लगी । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मोके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। राजधानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले उपनगर सँजोली के इंजन घर के समीप सांगटी में के मकान में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से बचाया अन्यथा एक बडा हादसा हो सकता था। आग के कारणों का अभी पता नही लगा है।

सड़क से मकान दूर होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पड़ोसी कुलदीप तंवर ने बताया कि सुबह 8 बजे मकान मालिक अनिल कुमार बेटी को चंडीगढ़ छोड़ने निकले थे कि पीछे मकान में अचानक आग लग गई। सड़क से दूर होने की वजह से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने मांग उठाई की ऐसी भयंकर आगज़नी से निबटने के लिए पानी से अलग लाइन बिछाई जाए।

उधर मौके पर पहुँचे स्थानीय विधायक एवम शहरी विकास मंत्री ने आगजनी पर खेद व्यक्त किया और कहा कि लोग अपनी जगह से पाइप लाइन नही बिछाने देते है। यदि।लोग सहयोग करें तो यहाँ पर पानी के पाइप लाइन बिछाई जाएगी जिसमें 24 घण्टे पानी आएगा। जिससे इस तरह की आगज़नी पर काबू पाया जा सकता है।

You missed