शिमला। मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी के अनुसार सुबह से बारिश शुरू हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने आज भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। हालांकि विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की थी। लेकिन शुक्रवार को प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहे, मगर कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को जनजातीय जिला किन्नौर, लाहुल-स्पीति व कुल्लू जिले को छोड़कर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विभाग ने 29 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट रही। शनिवार को ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना भी है। इससे तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
