शिमला/कुल्लू| सूबे में नवरात्र तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। कुछ जगह ही बारिश की संभावना रहेगी। लेकिन चार अक्‍टूबर के बाद फ‍िर से बारिश का क्रम शुरू हो सकता है। मानसून फ‍िर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चार अक्‍टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने से तापमान में सुधार होगा। देखने में आया है कि दोपहर बाद राज्‍य में सभी स्थानों पर आसमान में बादल आने लगते हैं। आसमान में बादल छाने से तापमान में तुरंत बदलाव महसूस होता है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि अक्‍टूबर माह के पहले सप्‍ताह में मानसून फिर से सक्रिय होने से वर्षा का क्रम शुरू हो सकता है। अभी मानसून कमजोर पड़ा है।राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का क्रम ठहर गया है, लेकिन बुधवार को शिमला शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर ढलने के बाद हलकी वर्षा होने का क्रम बना हुआ है। शिमला में बादलों की गर्जना के साथ करीब पांच बजे वर्षा शुरू होने से तापमान में गिरावट आने से स्थानीय लोगों को जैकेट व स्वेटर पहनने पड़े। राजधानी में सैर करने के लिए आए पर्यटक सर्दी से बचने के लिए जैकेट पहने दिखे।

राज्‍य में तापमान की स्थिति

  • शहर न्‍यूनतम अधिकतम
  • शिमला 13.9 22.6
  • सुंदनगर 18.1 31.0
  • भुंतर 15.2 31.1
  • कल्पा 8.6 21.6
  • धर्मशाला 15.4 28.2
  • ऊना 20.0 33.6
  • नाहन 21.0
  • केलंग 6.5 19.1
  • पालमपुर 15.2 24.8
  • सोलन 17.0 28.5
  • मनाली 11.6
  • कांगड़ा 19.5 30.3
  • मंडी 19.1
  • बिलासपुर 21.0 32.6
  • हमीरपुर 19.3 29.5
  • चंबा 16.9 28.6
  • डलहौजी 14.1 20.2
  • कुफरी 12.8 17.6

दो डिग्री तापमान में गिरावट

पिछले एक सप्‍ताह के दौरान राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में लगातार वर्षा होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। न्‍यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सुबह और शाम को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम में परिवर्तन होने से सर्दियों के कपड़े बाहर निकल गए हैं। शिमला शहर में दोपहर के बाद लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आते हैं।

You missed