हिमाचल प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य राज्य निर्वाचन आयोग ने वीरवार को उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 217 पदों के लिए मतदान 10 अगस्त को होगा। यह वोटिंग प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के लिए होगी।

इस ऐलान के साथ ही इन इलाकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद जिन विकास खंडों में BDC का चुनाव होना है उन विकास खंडों में और जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान, उप-प्रधान एवं सदस्य का निर्वाचन होना है, उन ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसी तरह झाखड़ी जिला परिषद क्षेत्र में भी आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जिला परिषद झाखड़ी का बड़ा चुनाव

जिला परिषद झाखड़ी वार्ड का बड़ा चुनाव तय है क्योंकि यहां से पूर्व जिप सदस्य ने शिमला में आत्महत्या की थी। इसके अलावा छह पद पंचायत समिति सदस्य (BDC), 14 प्रधान पद, 17 उप-प्रधान तथा 179 पंचायत वार्ड के खाली चल रहे हैं। इनके लिए निर्वाचन आयोग चुनाव करवा रहा है।

25 से 27 जुलाई तक भरे जाएंगे नामांकन

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 25, 26 और 27 जुलाई को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इनकी जांच पड़ताल 28 जुलाई को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह 10 बजे के बाद करेंगे। इच्छुक प्रत्याशी 30 जुलाई दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इस दिन चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को पसंद का चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किया जाएगा

सुबह 8 से सांय 4 बजे तक वोटिंग

10 अगस्त को मतदान 8 बजे से सांय 4 बजे तक करवाया जाएगा। प्रधान, उप-प्रधान एवं पंचायत सदस्य के पद की मतगणना उसी दिन पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, जबकि BDC और जिला परिषद की मतगणना 12 अगस्त ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 9 बजे की जाएगी।

You missed