Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कल एक और मामला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।यह मामला भी जमात का ही बताया जा रहा है और यह व्यक्ति सिरमौर जिला का बताया गया है।

कल कुल 128 सैम्पल्स के टेस्ट किये गए थे जिसमें 127 सैम्पल्स नेगेटिव तो एक मामला पॉजिटिव पाया गया है।आईजीएमसी शिमला में कोरोना वाइरस के 59 सैम्पल की जांच की गयी और एक सैम्पल की पोजिटिव रिपोर्ट पायी गयी।

इस तरह प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 28 हो गए हैं। वहीं अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो यह 21 हैं।4 लोग बाहर शिफ्ट हो गए है, 2 ठीक हो गए हैं जबकि एक की मौत हो गयी है।

You missed