हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को डमटाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पंजाब-हिमाचल सीमा पर पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की एक लग्जरी कार से 2 करोड़ कैश बरामद किए हैं. चुनाव के चलते पुलिस नाके पर चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने यह कैश बरामद किया. फिलहाल पुलिस लोगों से कैश का स्रोत जानने की कोशिश कर रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कैश चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था. मालूम हो कि प्रदेश में चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है. जगह-जगह नाके लगा कर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.
8 दिसंबर को घोषित होंगे परिणाम
हिमाचल प्रदेश में एक फेज में चुनाव होगा. यहां 12 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा. उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 27 अक्टूबर को पर्चों की जांच होगी. वहीं 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे.
