शिमला| सूबे में आज से भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट छह जिलों के लिए जारी किया है। इन जिलों में चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहुल-स्पीति शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन जिलों में चार और पांच जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, आठ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को आगाह किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थान पर घरों में रहने की सलाह ही दी गई है। वहीं, भारी बारिश व बर्फबारी से प्रदेश में बिजली पानी और सड़क की सुविधाएं फिर से बाधित हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी फोरकॉस्ट के अनुसार प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।

You missed