Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना के नए मामले शासन-प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। कोरोना का आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है। शनिवार को प्रदेश में 30 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नए मरीज सामने आने के बाद अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 894 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 373 हैं। अब तक 501 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किए गए हैं। आज 7 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज छह जिलों में जिन 30 पाॅजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। उनमें से 10 मामले हमीरपुर जिला में आए। कांगड़ा में 7, बिलासपुर में 5, किन्नौर व सोलन में 3-3 और मंडी में 2 मामले शामिल हैं। हिमाचल में कोरोना का यू-टर्न हैरान करने वाला है। अनलॉक में मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे प्रदेशवासी भी सहमे हुए हैं। अनलॉक के 27 दिनों में 563 मामले बढ़े हैं, जो कि दोगुने से भी ज्यादा है। 31 मई को लाॅकडाउन तक राज्य में कोरोना के 331 मामले दर्ज हुए थे। तीन दिन पहले संक्रमण मुक्त हुए किन्नौर जिलो में आज तीन पुलिस कर्मी पाॅजिटिव मिले।

चंबा में 51, बिलासपुर में 43, शिमला में 39, सिरमौर में 37, मंडी में 27, किन्नौर में 7 और कुल्लू में 5 हैं। वहीं एक्टिव मरीजों में हमीरपुर सबसे ऊपर है, जहां 117 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। कांगड़ा में एक्टिव मरीजों की तादाद 113, सोलन में 47, ऊना में 28, शिमला में 19, बिलासपुर में 17, सिरमौर में 13, चंबा में 10, किन्नौर व मंडी में 4-4 और कुल्लू में एक है।

You missed