Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 50 आईएएस, एचपीएस और तहसीलदारों के तबादले होंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश सरकार को तीन सालों से एक ही स्थान पर डटे ऐसे अफसरों के तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। लिहाजा, तबादले के लिए इन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि, कुछेक विभागों में अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। लेकिन सरकार की ओर से उन आईएएएस, एचएएस, एचपीएस व तहसीलदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर डटे हैं। हिमाचल चुनाव विभाग ने प्रदेश में 7801 मतदान केंद्र बनाए हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र में दो से पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।निर्वाचन विभाग का मानना है कि हिमाचल के विभिन्न विभागों में एक ही स्थान पर जो अधिकारी लंबे समय से तैनात हैं, उन्हें इधर से उधर करने को कहा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया जारी है। इलेक्शन कमीशन विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है।

You missed