सोलन। जिला के कंडाघाट के दोलग गांव में एक सेब से लदा ट्रक गिर जाने के चलते ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। यह हादसा रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुआ जब शिमला की तरफ से चंडीगढ़ के लिए यूपी 12 ए टी 6558 नंबर का ट्रक सेब ले जा रहा था तो जैसे ही कंडाघाट से आधा किलो मीटर आगे पहुचा तो सोलन से शिमला की तरफ जा रहे ट्रक ने सेब के ट्रक को ज़ोरदार टक्कर दे मारी व ट्रक चालक ट्रक को लेकर शिमला की तरफ फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद सेब से लदा ट्रक सड़क से लगभग 200 फुट निचे दोलग गांव की सड़क पर जा गिरा व सड़क के साथ लगते पेड़ में जा अटका इस दौरान सड़क के किनारे खड़ा वाहन सेब से लदे ट्रक की चपेट में आ गया।
दोलग गांव की सड़क पर सेब के ट्रक के गिरने के चलते ये मार्ग वाहनों की आवाजाही की लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है । वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुँची व घटना का जायजा लिया।वही पुलिस द्वारा सेब से लदे टक्कर को टक्कर मार कर मौके से फरार ट्रक चालक को ट्रक सम्मेत शालाघाट से पकड़ लिया है। वही पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
