Spread the love

शिमला। जिले में सेब सीजन के दौरान सेब बागवानों के साथ ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं अब ताजा मामला ढली थाना के तहत 650 सेब की पेटियों से लदा ट्रक रास्ते से गायब होने का मामला दर्ज किया गया है. ये ट्रक बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए निकला था जो अभी तक वहां नहीं पहुंचा है. ऐसे में पीड़ित ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है.पुलिस के अनुसार विनीत कुमार श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी भट्टाकुफर शिमला में कारोबार करते हैं और वह हाउस नंबर 13/9 राम स्ट्रीट, डाकघर समाना के पजिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं.

उनकी कंपनी सेब और अन्य फलों के लिए ट्रक प्रदान करती है. शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 23 सितंबर को सब्जी मंडी ढली से एक ट्रक नंबर UP14FT-1650 650 सेब की पेटियां लोड कर भट्टाकुफर सेब मंडी से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए निकला, लेकिन वह अभी तक मुजफ्फरपुर नहीं पहुंचा है.शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर और मालिक दोनों ने उनके साथ धोका किया है और सेब की पेटियों को कहीं और बेचकर पैसे हड़प लिए हैं. मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कर रहे हैं. मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका ने की है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 406,120 (B) के तहत दर्ज किया गया है.

You missed