शिमला| हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश में क्लास थ्री के लिए होने वाली परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से सीधा चयन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने क्लास थ्री की भर्ती में 15 अंकों का इवैल्यूएशन खत्म करने को लेकर अधिसूचना कर दी है। यह फैसला राज्य मंत्रिमंडल ने 14 जनवरी 2022 की बैठक में लिया था।
