शिमला| हिमाचल प्रदेश में मॉनसून 27 व 28 को प्रवेश करेगा। हालांकि मौसम विभाग ने इन दो दिनों में यलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन कुछ स्थानों पर ही बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन 29 व 30 जून को पूरे प्रदेश में बारिशें होंगी और मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के तहत 27 व 28 जून को तूफान व गरजना के साथ बारिशें कुछ स्थानों पर होगी। इनमें प्लेन व लो हिल्ज और मिडल हिल्ज में कुछ स्थानों पर बारिश/तूफान, जबकि हाई हिल्ज में कम वर्षा व बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पांवटा साहिब में सबसे अधिक 36.9 डिग्री अधिकतम तापमना और केलांग में 7.3 डिग्री न्यूनतम तामपान दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में एक दो स्थानों पर बारिशें हुई है, जिनमें भावानगर में चार और कसोल में दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य व ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, जिसके चलते 27, 28 जून को यलो अलर्ट जारी किया गया है।

You missed